
प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य महोदय

श्री नरेन्द्र सिंह चौहान

श्री अशोक कुमार बाजपेयी
प्रधानाचार्य की कलम से
बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज
लखनऊ जनपद का एक प्रतिष्ठित एवं सबसे अधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है। यह लखनऊ मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित बख्शी का तालाब के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 जिसे सीतापुर रोड के नाम से भी जाना जाता है पर ही स्थित है। यह अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपने चारों तरफ 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तक के छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। वर्तमान समय में यहां लगभग 4000 छात्र-छात्रायें शिक्षा ग्रहण करते हैं। छात्र छात्राओं के अध्यापन एवं अन्य सहायता के लिए यहां लगभग 50 शिक्षक, पांच लिपिक एवं 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग शत प्रतिशत रहता है।
स्टूडेंट हेल्प डेस्क

श्री रविन्द्र कुमार मौर्य
परीक्षा विभाग / स्टूडेंट हेल्प डेस्क
विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए एक हेल्प डेस्क जिसे परीक्षा विभाग के नाम से जाना जाता है स्थापित है यहां पर कोई भी छात्र/छात्रा /अभिभावक विद्यालय से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त कर सकता है। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया ,परीक्षाओं के विषय में या परीक्षा परिणाम के विषय में आदि सभी जानकारियां इस हेल्पडेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एवं उनके अभिभावकों को सदैव मिलती रहती हैं। इस हेल्पडेस्क के प्रभारी श्री रवीन्द्र कुमार प्रवक्ता -भूगोल हैं ।दो अन्य शिक्षक श्री विनोद कुमार एवं श्री कमलेंद्र प्रताप सिंह भी इस हेल्प डेस्क के सह प्रभारी हैं।
News & Events
“शिक्षा का उद्देश्य तथ्यों को सीखना नहीं होता है बल्कि शिक्षा का मुख्य दिमाग को प्रशिक्षित करना होता है।“
अल्बर्ट आइन्स्टीन
